Skin Care Tips :- मुंहासो की समस्या से जल्द निजात पाने के लिए एक बार जरूर ट्राई करे ये होममेड फेस पैक 

 

कई लोग मुंहासो की समस्या से खूब परेशान है और इस समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा भी पाना चाहते है अगर आप भी इस समस्या से काफी परेशान है तो आज हम आपको एक होममेड फेस पैक के बारे में बताने जा रहे है तो चलिए जानते है इस फेस पैक को बनाने का तरीका |


 

सामग्री - 2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच कच्चा दूध, 2 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच टमाटर का रस 


बनाने का तरीका - इस फेस पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल ले और उसमे कच्चा दूध और चावल का आटा मिला ले अब इसमें एलोवेरा जेल और टमाटर का रस मिक्स कर ले और इसका एक पेस्ट बना ले |

अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाए और इसे कुछ समय तक लगा रहने दे इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो ले इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा आप इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर लगाए |