Skin Care Tips :- चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए एक बार जरूर इस्तेमाल करे कच्चे आम से बना ये होममेड फेस पैक 

 

आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में कच्चे आम का एक फेस पैक लेकर आये है इस फेस पैक की मदद से आप आसानी से अपने चेहरे को ग्लोइंग बना सकती है तो चलिए जानते है इस फेस पैक को बनाने का तरीका |


 

सामग्री - 1 कच्चा आम, 2 चम्मच ओटमील पाउडर, 5 भीगे हुए बादाम, 2 चम्मच कच्चा दूध 


बनाने का तरीका - इस फेस पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल ले और उसमे कच्चे आम का पल्प और ओटमील पाउडर को मिला ले अब इसमें बादाम का पेस्ट और कच्चा दूध मिक्स कर ले और इसका एक पेस्ट बना ले |

अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाए और इसे कुछ समय तक लगा रहने दे इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो ले इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा आप इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर लगाए |