Skin Care Tips :- चेहरे पर तुरंत निखार लाने के लिए इस्तेमाल करे बेसन से बना ये होममेड फेस पैक 

 

क्या आप भी अपने चेहरे पर तुरंत निखार लाना चाहती है तो आज हम आपको बेसन के एक फेस पैक के बारे में बताने जा रहे है तो चलिए जानते है इस फेस पैक को बनाने का तरीका |


 

सामग्री - 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच दही, 1 चम्मच चंदन पाउडर 


बनाने का तरीका - इस फेस पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल ले और उसमे बेसन और हल्दी पाउडर को मिला ले अब इसमें दही और चंदन पाउडर को मिला ले और इसका एक स्मूथ पेस्ट बना ले |

अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाए और इसे कुछ समय तक लगा रहने दे इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो ले इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा |