मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने शेयर की रोमांटिक फोटो, देखें यहां

 
मुंबई. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बी-टाउन के उन कपल में से हैं जिनके बारे में सबसे ज्यादा चर्चा होती है। 23 अक्टूबर को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 
बता दे की इस खास मौके पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें मलाइका उनके सिर पर किस करती दिख रही हैं जबकि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कैमरे की ओर देख रहे हैं। डेट नाइट की इस फोटो के साथ अर्जुन ने कैप्शन भी खूब लिखा है। 

बता दे की अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के जन्मदिन पर स्पेशल नोट लिखते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘इस दिन या किसी अन्य दिन मैं चाहता हूं तुम मुस्कुराती रहो। उम्मीद है इस साल सबसे अच्छी मुस्कान होगी। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ‘साफ है कि मैं इस तस्वीर में चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही।‘ मलाइका की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर लिखती हैं, ‘इस फोटो में मैं क्रेडिट चाहती हूं अर्जुन कपूर जी।