Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कर लें इस घरेलू फेस पैक का उपयोग, मिलेगा फायदा

 

इंटरनेट डेस्क। खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को त्वचा से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इसके कारण चेहरे का निखार भी कम हो जाता है। धूप के कारण भी चेहरे की चमक गायब हो जाती है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोगों द्वारा महंगे फेस मास्क का उपयोग किया जाता है।

आज हम आपको घर पर ही फेस मास्क बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा। इसके लिएआप नीम की पत्तियां, केला, खीरा और दही का फेस मास्क बना लें। इन सभी चीजों को एक बर्तन में डालकर पेस्ट तैयार कर लें।

अब इस फेस मास्क को 20-30 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा लें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ये घरेलू उपाय करने से आपके चेहरे पर पर ग्लो आएगा और स्किन हायड्रेटेड लगेगी। आपको आज ही ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए। इससे त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

PC:  freepik