Skin Care Tips :- अपने चेहरे परएक बार जरूर लगाए ये होममेड फेस पैक, होगी चेहरे की कई समस्या दूर
Sep 20, 2021, 08:30 IST
आज इस आर्टिकल में हम आपको एक स्पेशल होममेड फेस पैक के बारे में बताने जा रहे है इस फेस पैक की मदद से आप आसानी से अपने चेहरे की कई समस्या को दूर कर सकती है तो चलिए जानते है इस फेस पैक को बनाने का तरीका |
सामग्री - 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 2 बून्द नीबू का रस
बनाने का तरीका - सबसे पहले आप एक बाउल ले और उसमे बेसन और गुलाब जल को मिला ले अब इसमें हल्दी और एलोवेरा जेल को मिक्स कर ले इसके बाद इसमें नीबू का रस मिक्स करे और इसका एक पेस्ट बना ले |
अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाए और इसे कुछ समय तक लगा रहने दे इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो ले इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा |