IPL 2024: टूर्नामेंट में 12 साल बाद हुआ ऐसा, धोनी के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

 

खेल डेस्क। आईपीएल 2024 का 54वां मैच रविवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और सीएसके के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सीएसके ने पंजाब किंग्स को 28 रन से शिकस्त दी। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसे वह कभी भी याद नहीं रखना चाहेंगे।

एमएस धोनी इस मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए। पहली ही गेंद पर वह हर्षल की गेंद पर आउट हुए। आईपीएल के इस संस्करण में वह वह पहली बार गोल्डक डक का शिकार बने। दूसरी ओर पंजाब किंग्स के विकेटकीपर जितेश शर्मा  मैच में खाता नहीं खोल सके। वह भी पहली गेंद पर आउट हो गए।

सिमरजीत सिंह की गेंद पर जितेश को एमएस धोनी को कैच दे बैठे। इसके साथ ही धोनी और जितेश के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस प्रकार आईपीएल के इतिहास के एक मैच में  दूसरी बार दोनों टीमों के विकेटकीपर गोल्डन डक पर आउट हुए। इससे पहले दिनेश कार्तिक और श्रीवत्स गोस्वामी के नाम ये शर्मनाक उपलब्धि दर्ज है। 12 साल पहले राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में ऐसा हुआ था। 

PC: espncricinfo