IPL: मयंक और उमरान नहीं, इस गेंदबाज के नाम दर्ज है टूर्नामेंट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड 

 

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक कई गेंदबाजों ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। आईपीएल के 17वें संस्करण में लखनऊ के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने लगातार 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार पर बॉलिंग कर सभी का दिल जीता है।

इस कारण तो उन्हें भारतीय टीम में जगह देने की चर्चा शुरू हो चुकी है। मयंक यादव ने आईपीएल के इस संस्करण में सबसे तेज गेंद 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी है। आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के दौरान उमरान मलिक ने भी अपनी रफ्तार से सुर्खियां हासिल की थी।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से उन्होंने साल 2022 में 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंद डाली थी। क्या आपको पता है आईपीएल में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड किसके नाम दर्ज है? नहीं तो आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता कि आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शॉन टेट के नाम दर्ज है। उन्होंने साल में 157.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। 

PC: espncricinfo