Net Worth: श्रेयस अय्यर हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक, एक महीने में कमाते हैं इतना

 

खेल डेस्क। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के प्लेऑफ में जगह बना ली है। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी बीच आज हम आपको श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

खबरों के अनुसार, श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति लगभग 9 मिलियन डॉलर यानी 70 करोड़ रुपए है। वह बीसीसीआई वेतन, आईपीएल अनुबंध और अपने निजी व्यवसायों से पैसा कमाते हैं। उनकी मासिक आय 90,000 डॉलर से अधिक है। श्रेयस अय्यर के पास मुंबई में एक लक्जरी डिजाइनर घर है।

वहीं देश भर में कई रियल एस्टेट संपत्तियां हैं। उनका कार कलेक्शन काफी छोटा है। भारत के स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के कारों के संग्रह में एक ऑडी और एक एसयूवी शामिल है। उन्होंने अपने खेल से विशेष पहचान बनाई है।

PC:espncricinfo