Net Worth: विराट कोहली के पास हैं कई महंगी कारें, इतने हजार करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक, जानें ये रोचक बातें

 

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन रहा है। वह अभी इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं। विराट कोहली अभी तक टूर्नामेंट के 11 मैचों सर्वाधिक 542 रन बना चुके हैं। उनके पास ही ऑरेंज कैप है। विराट कोहली आईपीएल के इस संस्करण में एक शतक भी लगा चुके हैं। 

आज हम आपको इस भारतीय क्रिकेटर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैैरान रह जाएंगे। खबरों के अनुसार, आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास 122 मिलियन डॉलर यानी 1,050 करोड़ रुपए की संपत्ति होने का अनुमान है। वह देश के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं। उनकी मासिक आय  5 करोड़ रुपए से अधिक है। वह सालाना 50 करोड़ रुपए। 

विराट कोहली के पास है ये महंगी कारें
विराट कोहली के पास ऑडी क्यू7, ऑडी आर8, ऑडी ए8एल, ऑडी क्यू8, ऑडी आरएस, ऑडी क्यू5, रेंज रोवर वोग,  बेंटले फ्लाइंग स्पर और बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी आदि कारें शामिल हैं।  

दिल्ली और मुंबई है आलीशान घर
विराट कोहली के पास कई महंगे घर हैं। उनका दिल्ली में एक बहुत ही खूबसूरत बंगला है। उन्होंने इस घर को अपने हिसाब से बनवाया है। विराट कोहली का मुंबई में भी आलीशान घर है। मुंबई का घर (एक अपार्टमेंट) बांद्रा में स्थित है। इसे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साल 2012 में 9 करोड़ रुपए में खरीदा था। विराट ने इस घर के लिए एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर को हायर किया है। 

PC: espncricinfo