Photos: इन PAK क्रिकेटरों की पत्नियां हॉटनेस में एक्ट्रेसेस को मात देती हैं, खूबसूरती देख हैरान रह जाएंगे आप

 

Pakistan Cricketers: पाकिस्तानी क्रिकेटर जितने अपने विस्फोटक खेल से चर्चा में रहते हैं, उतने ही अपनी निजी जिंदगी की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों की पत्नियां बेहद खूबसूरत हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की पत्नियां अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं। आइए आपको दिखाते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कुछ खूबसूरत पत्नियां।

मिस्बाह उल हक ने 2004 में उज्मा खान से शादी की थी। मिस्बाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनके बेटे का नाम फैजान है। मिस्बाह की गिनती पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ियों में होती है।

हसन अली और शामिया आरजू

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने साल 2019 में भारतीय शामिया आरजू से शादी की। शामिया का परिवार हरियाणा के नूंह जिले के चंदेनी गांव में रहता है। लेकिन शामिया कई सालों से दुबई में बतौर फ्लाइट इंजीनियर काम कर रही थीं। शामिया और हसन अली ने दुबई में शादी की। पहले तो दोनों में काफी गहरी दोस्ती हुई, फिर ये दोस्ती रिश्ते में बदल गई।

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा

पाकिस्तान के खतरनाक बल्लेबाज शोएब मलिक ने 2010 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी। उस वक्त दोनों की शादी को लेकर मीडिया में काफी विवाद भी हुआ था, लेकिन दोनों ने परवाह नहीं की और शादी कर ली। कई सालों के बाद भी दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। दोनों का एक बेटा भी है।

वहाब रियाज और जैनब

पाकिस्तानी क्रिकेटर वहाब रियाज ने 2013 में जैनब से शादी की थी। वहाब पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज रहे हैं। उनकी गेंदों को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता।

अहमद शहजाद और सना मुराद

पाकिस्तानी ओपनर अहमद शहजाद ने 19 सितंबर 2015 को अपनी बचपन की दोस्त सना अहमद से शादी की। दोनों बेहद मशहूर कपल हैं। सना की खूबसूरती भी लाजवाब है। दोनों का एक बेटा अली अहमद है।