Health News- कपूर के लाभ सुनकर हैरान हो जाएंगे आप, स्वास्थ्य के लिए होता हैं फायदेमंद

 

वैसे तो आप सबने कपूर का इस्तेमाल ज्यादातर पूजा करते वक्त ही देखा होगा, लेकिन आपको इसके औषधीय गुणों कें बारें में पता नही होगा,जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। कपूर एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करता हैं, आइए जानते हैं इसके उन गुणो के बारें में-

सिरदर्द

जिन लोगो को सिरदर्द की समस्या हैं वो अर्जुन की छाल, सफेद चंदन और कपूर को लहसुन में मिलाकर लगा सकते हैं, आराम मिलेगा।

बालों के लिए फायदेमंद

नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से डैंड्रफ, रूखापन, बालों का झड़ना जैसी समस्याओं से निजात पाया जा सकता हैँ।

ठंड में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम होने पर गर्म सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मालिश करने से राहत मिलेगी।

दर्द से राहत

पैरों में होने पर कपूर में तेल मिलाकर मालिश करने से आराम मिलता है।