Health Tips- जवानी में ही हड्डियां कमजोर हो रही हैं, अपनाएं ये आदतें

 

दोस्तो हमारा शरीर पंचतत्व से बना हुआ हैं और समय के साथ हमारे शरीर में कई बदलाव होते हैं, एक निश्चित उम्र के बाद आपकी हड्डियां कमजोर होने लग जाती हैं, लेकिन आजकल युवास्था में लोगो की हड्डियां कमजोर होने लग गई हैं, जैसे घुटनों का दर्द, रीढ़ संबंधी बीमारियां आम बात हो गई हैँ। हमारी हड्डियों को मजबूत करने में अहम कैल्शियम की अहम भूमिका होती हैं, हमारी हड्डियों को मजूबत रखने के लिए हमें कैल्शियम की मात्रा अच्छी चाहिए होती हैँ, ऐसे मे अगर आप बढ़ती उम्र में भी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखना चाहते हैं तो कुछ आदतों को अपनाना जरूरी है, आइए जानते हैं इनके बारें में-

कैल्शियम से भरपूर आहार

अपनी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने और रखने के लिए कैल्शियम युक्त आहार लेना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होती रहती हैं। कैल्शियम के लिए हमें दूध पीना चाहिए।

विटामिन की कमी न होने दें

अगर आप हड्डियां मजबूत रखना चाहते हैं तो शरीर में विटामिन की कमी ना होने दें, विटामिन डी भी शरीर के लिए स्वस्थ होता है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत करता हैं, इसके लिए रोजाना सुबह 15 से 20 मिनट तेज धूप में बैठने की सलाह दी जाती है।

प्रोटीन युक्त आहार लें

हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए आहार प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए।