Health Tips- पाइल्स से ग्रसित हैं, तो गलती से भी यह खाना ना खाएं

 

अगर हम आज के लोगो की बात करें तो इनकी जीवनशैली और खानपान इतना खराब हो गया हैं कि कम उर में ही कई तरह की बीमारियां इनको अपना शिकार बना रही हैँ, जैसे मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, पाइल्स आदि। आज बवासीर जैसी खतरनाक बीमारी आम हो गई हैं, यह आपको हर दूसरे इंसान में देखने को मिल जाएगी, जिसका प्रमुख कारण खराब जीवनशैली, पौष्टिक भोजन की कमी, जंक फूड का अधिक सेवन और गलत खान-पान हैं।

बवासीर होने पर व्यक्ति को बहुत दर्द सहना पड़ता है, कई बार तेज दर्द भी होता है। लेकिन अगर आप खान-पान का सही ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएं तो इस समस्या को कम किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप इससे ग्रसित है तो आपको कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए, आइए जानते हैं इनके बारें में-

1) ऑयली और मसालेदार खाना

बवासीर से ग्रसित लोगो को तैलीय और अत्यधिक मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिए, इनके अधिक सेवन से परेशानी बढ सकती हैँ। च फ्राइज, तले हुए मोमोज, समोसे, कचौरी और अन्य जंक फूड से परहेज करें।

2) ब्रेड

सफेद ब्रेड खाने से आपकी परेशानी बढ सकती हैं, सफेद ब्रेड पचने में बहुत भारी होती है, जिससे बवासीर की समस्या बढ़ सकती हैं।

3) चाय और कॉफी के सेवन से बचें

बवासीर के लिए कैफीन जहर के समान होता हैं इसलिए चाय और कॉफी पीने परहेज करना चाहिए।

4) सिगरेट और गुटखा

गुटखा खाना भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है, इससे बवासीर बढ़ सकती है। गुटखा खाने की आदत को तुरंत बंद कर देना चाहिए।