Health Tips – दातों में दर्द हो रहा हैं, आजमाएं ये नुस्खें

 

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि दांत शरीर का वो अंग हैं, जो किसी काम का नहीं हैं तो आपकी ये गलत सोच हैं, क्योंकि अगर आपके दांत सही नहीं रहेगें, तो आप कुछ खा नहीं पाएंगे और आपके शरीर को पोषण नहीं मिलेगा, ऐसे में आप कई बीमारियों से ग्रसित हो जाएंगे। ऐसे आप में से कई लोग होगें जिनको गर्म, ठंडा, कठोर खाने से अचानक दातों में दर्द होता होगा, जिसको आप आम समझकर नकार देते होगें, लेकिन दोस्तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए इसका इलाज कराएं या फिर इन घरेलू नुस्खों से इसका इलाज करें, दांत सही रहने चाहिएं, आइए जानते हैं दातों के दर्द को सही करने के घरेलू उपाय

पुदीना

जिन लोगो को दांतों में दर्द और मसूढों में सूजन हैं, उनहें पुदीना को तेल में मिलाकर लगाने से राहत मिलेगी। पुदीना भी संवेदनशील मसूड़ों को शांत करने में मदद करता है।

खारा पानी

गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से दांतो की कई समस्याओं से निजात मिलती हैं, आप इसे दिन में 2-3 बार दांत दर्द के दौरान दोहरा सकते हैं।

लौंग

जिन लोगो के दांतों में दर्द हो रहा हैं वो लोंग का तेल बनाकर, इसे रूई में लगाकर दर्द वालें जगह रख लें राहत मिलेगी।

लहसुन

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। आप लहसुन की चाय बना सकते हैं या लहसुन की ताजी कलियों का सेवन कर सकते हैं। इससे दांत का दर्द कम होगा।