Right Way To Eat Honey :आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें हनी खाने का बेस्ट तरीका

 

शहद शरीर के लिए बहुत ही गुणकारी औषधि मानी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार इसका इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों में औषधि के रूप में किया जाता है। इसका सेवन शरीर के लिए रामबाण माना जाता है। शहद का सेवन शरीर को इंफेक्शन, सर्दी-खांसी आदि से बचा सकता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा शहद के सेवन से त्वचा और बालों को भी फायदा होता है। शहद एक नेचुरल स्वीटनर है, जिसका सेवन डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है।

सर्दी-खांसी और वजन घटाने में भी शहद का सेवन फायदेमंद होता है। शहद में कार्बोहाइड्रेट, नियासिन, विटामिन बी, विटामिन सी और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद खाने का सही तरीका क्या है? दरअसल, शहद का सही तरीके से सेवन न किया जाए तो यह शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

आइए आज इस लेख में जानते हैं शहद खाने का सही तरीका। आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों के कारण इसे बहुत ही शक्तिशाली औषधि के रूप में जाना जाता है। इसका उपयोग प्राचीन काल से औषधि के रूप में किया जाता रहा है। त्वचा से जुड़ी समस्या हो या फिर किसी बीमारी से निजात पाने के लिए शहद का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है।