Travel News-  एक बार फिर पर्यटक इन चीजों का मजा ले सकेंगे,हिमाचल सरकार ने लगाया था प्रतिबंध

 

पहाड़, हरियाली, बर्फ को पसंद करने वालें लोगो की सबसे पंसदीदा जगह हैं, हिमाचल प्रदेश जहां हर साल ना जाने कितने करोड़ पर्यटक आते हैं, हिल स्टेशनों का गढ़ माने जाने वाले हिमाचल के खूबसूरत नजारे किसी का भी मन मोह लेते हैं। इन पर्यटकों की वजह से हिमाचल सरकार को काफी मुनाफा होता है। इसको देखते हुए हिमाचल सरकार ने यात्रियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कुछ सालों पहले सरकारी ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कुछ चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब इन्हें फिर से खोल दिया हैँ। आइए जानते हैं इनके बारें में-

सरकार नने पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग पर बैन लगा दिया था, लेकिन एक बार फिर यहां पर्यटक इसका आनंद ले पाएंगे।  इन साहसिक खेलों पर से प्रतिबंध हटा लिया गया है।

लेकिन अभी भी सरकार ने 15000 फीट से ऊपर ट्रेकिंग पर रोक लगा रखी हैं, सितंबर और अक्टूबर में हिमाचल में यात्रा करना मजेदार है।

पर्यटक कुल्लू में रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा रोहतांग दर्रे, कोठी, बीजी महादेव और बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं।