Jaggery Benefits: गर्मी हो या सर्दी, खाने के बाद जरूर खाएं गुड़, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

 

गुड़ हमारे शहरी लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी गुड़ के फायदों के बारे में बताया गया है। जबकि चीनी की तुलना सफेद जहर से की गई है। लेकिन कई लोगों का कहना है कि गुड़ गर्म होता है और गर्मियों में इसके सेवन से बचना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है। गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ में प्राकृतिक मिठास होती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई बीमारियों को दूर करने में भी मददगार होता है।

गुड़ को दिन में कभी भी खाया जा सकता है। लेकिन अगर इसका सेवन भोजन के बाद किया जाए तो यह फायदेमंद होता है। गुड़ आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और विटामिन सी से भरपूर होता है। गुड़ के तमाम फायदों के कारण बड़े-बुजुर्ग भी इसे खाने की सलाह देते हैं। भोजन के बाद गुड़ खाने से पाचन क्रिया में मदद मिलती है। इसके अलावा गुड़ सेहत से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर करता है। आइए जानते हैं खाने के बाद गुड़ क्यों खाना चाहिए।

गुड़ खाने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। गुड़ में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। भोजन के बाद गुड़ खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। भोजन के बाद गुड़ का सेवन करने से भी मांसपेशियों का दर्द दूर होता है।