Skin Care TIPS: चमकता हुआ चेहरा चाहिए तो ऐसे लगाएं दही, दाग-धब्बों की होगी छुट्टी

 

दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। दही न केवल पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने का काम करता है बल्कि त्वचा को भी स्वस्थ रखने का काम करता है। दही जिंक, विटामिन बी और कैल्शियम से भरपूर होता है। त्वचा के लिए दही का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में कार्य करता है। स्वस्थ और दाग-धब्बों से मुक्त त्वचा के लिए आप दही में कई प्राकृतिक तत्व मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर कुदरती निखार आएगा। आइए जानें कि आप त्वचा के लिए दही का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

 
एक कटोरी में एक चम्मच दही लें। इससे त्वचा पर कुछ देर मसाज करें। इसे 10 से 12 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से त्वचा को धो लें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। जई और दही आप ओट्स और दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच पिसा हुआ ओट्स लें। इसमें दही मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर चेहरे पर कुछ देर मसाज करें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से त्वचा को धो लें। इस मिश्रण को आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप त्वचा के लिए दही और आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू को काटकर उसका पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा दही मिलाएं। इन दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे त्वचा पर कुछ देर मसाज करें। इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।