Ajab Gajab- बॉस ने की महिला एम्प्लाई के साथ की ऐसी हरकत, बॉस को छोड़नी पड़ी 110 मिलियन डॉलर सैलरी वाली नौकरी

 

नौकरियों में अक्सर बॉस और कर्मचारियों के बीच संबंधों में अक्सर तनाव पड़ता जाता हैं। ऐसे बॉस मिलना दुर्लभ है जिनके साथ सभी कर्मचारी संतुष्ट हों और खुलकर संवाद कर सकें। हाल ही में अमेरिका की एक कंपनी के सीईओ ने गलती कर दी, जिसकी वजह से उसे 110 मिलियन डॉलर कमाई वाली नोकरी से हाथ धोना पड़ा, CEO एक विवाद में फंस गए, जिसके कारण उन्हें इस्तीफा देना उसकी इस हरकत ने दुनिया को सदमे में डाल दिया।

 बात 6 सितंबर शाम की हैं जब सीईओ ने अपने कर्मचारियों के लिए एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर सभी उपस्थित लोगों को टकीला के शॉट्स का सेवन करने के लिए मजबूर किया और इससे भी अधिक परेशान करने वाली बात यह है कि उन्होंने एक महिला कर्मचारी को जबरन भुना हुआ मांस खिलाया और उसे जानवरों की तरह इसे खाने का निर्देश दिया। कथित तौर पर उसने उसके साथ अनुचित व्यवहार करने का भी प्रयास किया।

 इसको देख अन्य कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया और घटना की सूचना मानव संसाधन विभाग को दी। एक जांच शुरू हुई, जिसके परिणामस्वरूप अंततः CEO को इस्तीफा देना पड़ा।

दोस्तो आपको क्या लगता है जो उस कंपनी के सीईओ के साथ हुआ वो सही हुआ हैं, आप हमें कमेंट करके बताएं।