Health Update: रात के समय नहीं खानी चाहिए यह चीजें, सेहत पर पड़ता है बुरा प्रभाव

 

स्वास्थ्य के लिए खानपान का सही होना बहुत जरूरी है। कब खाना है? कितना खाना है? किस समय खाना है? यह सब अगर ध्यान में रखा जाए तो हमारी दिनचर्या तो ठीक रहेगी ही साथ ही हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग जल्दी भोजन ग्रहण कर लेते हैं और कुछ बहुत देर रात में खाना खाते हैं।

खानपान के समय और मात्रा का हमारी सेहत पर सीधा प्रभाव पड़ता है। रात के समय खाया हुआ खाना हमारी नींद पर प्रभाव डालता है। अगर रात का खाना ठीक नहीं है तो वह जरूर हमारी नींद पर प्रभाव डालेगा।

आर्युवेद के अनुसार सोने से दो घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए। अगर खाना खाने के तुरंत बाद सोया जाता है तो उससे मोटापा बढ़ता है और पाचन तंत्र भी ख़राब होता है। कई चीज़ें ऐसी हैं जो सोने से पहले नहीं खानी चाहिए क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव होता है। हम आपको आज कुछ ऐसी चीज़ों के बारें में बताएंगे जिसे सोने से पहले खाने से बचना चाहिए।

1- पास्ता

पास्ता बहुत जल्दी तैयार हो जाता है। दिनभर थक के आये लोग सोने जाने से पहले इसे झट से बनाकर खा लेते हैं। इसमें कार्बोहाईड्रेट व कई अन्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिसे शरीर जल्दी से पचा नहीं पाता है। अगर देर रात में कोई पास्ता खता है तो उसे कब्ज और हाईपर एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2- मसालेदार भोजन

ज्यादा मसालेदार भोजन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। अगर रात में सोने से पहले मसालेदार भोजन खाया जाता है तो शरीर में पित्त बढ़ता है। जो शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसलिए रात के समय मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए।

3- मिठाई

देर रात को मिठाई खाना भी सेहत के लिए खतरनाक साबित होता है। कभी भी सोने से पहले मिठाई नहीं खानी चाहिए इससे दांत ख़राब हो जाते हैं। मोटापा भी बढ़ता है जिसका शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए कहा जाता है कि रात के समय चॉकलेट नहीं खानी चाहिए।

4- नूडल्स

नूडल्स में बहुत ज्यादा हाई-कैलोरी होती है। इसलिए सोने से पहले नूडल्स का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि नूडल्स बहुत जल्दी बनकर तैयार होता है इसलिए लोग इसे ज्यादा खाते हैं। आपको बता दें कि नूडल्स में बहुत ज्यादा कार्बोहाईड्रेट होता है। यह वसा में बदल जाता है। सोने से पहले नूडल्स कभी भी नहीं खाना चाहिए, नहीं तो इससे पेट से सम्बंधित बहुत सारी समस्याएं सामने आती है।

5- फाइबर वाली सब्जियां

ऐसी सब्जियां जिनमें फाइबर होता है उन्हें खाने से पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है। ऐसी सब्जियां हैं- ब्रोकोली, प्याज, पत्तागोभी आदि। इन्हे सोने से पहले नहीं खाना चाहिए क्योंकि फाइबर पाचन तंत्र की गति को धीमा कर देता है। जिससे पेट फूला हुआ लगता है।