IPL 2021: MS धोनी ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड, दिनेश कार्तिक को छोड़ा पीछे

 

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 14 वे सीजन के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान MS धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ विकेटकीपर के तौर पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जानकारी के लिए बता दे की MS धोनी ने कोलकाता की पारी के दौरान विकेट के पीछे वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के कैच लपके, जिसके साथ ही इस महान कप्तान के नाम IPL में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

इस दौरान खास संयोग यह था कि MS धोनी ने KKR के पूर्व कप्तान को आउट करके ही IPL में एक कीपर द्वारा सर्वाधिक कैच लेने के दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। MS धोनी के नाम अब IPL में सर्वाधिक 116 कैच लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

आपको बता दे की MS धोनी बेहद करीब कार्तिक हैं, जिन्होंने दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में 115 कैच लपके हैं। बता दें कि MS धोनी के नाम IPL में एक विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक स्टम्पिंग (39) का रिकॉर्ड और टूर्नामेंट में एक कीपर द्वारा सर्वाधिक खिलाड़ियों का शिकार करने (155) का रिकॉर्ड भी है। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) कुल 146 शिकार के साथ दूसरे नंबर पर है।