T20 World Cup: पाकिस्तानी लड़की ने धोनी से की मैच हारने की अपील, माही ने दिया ये जवाब- Video
Oct 24, 2021, 22:00 IST
स्पोर्ट्स डेस्क. UAE और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने है। भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता होने के बावजूद मुकाबले से पहले उस समय एक मजेदार मूमेंट देखने को मिला जब पाकिस्तान की एक लड़की ने अपने मन की बात कह डाली।
हालांकि पाकिस्तानी महिला फैन ने MS धोनी से अपनी मन की बात में कुछ और नहीं बल्कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच हारने की बात कही।
पाकिस्तानी लड़की ने कहा कि प्लीज MS धोनी पाकिस्तान के खिलाफ मैच हार जाओ और अगला मैच जीत जाना। हालांकि इस पर पूर्व भारतीय कप्तान MS धोनी और इस समय बतौर मेंटॉर टीम इंडिया के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में मौजूद धोनी मजेदार जवाब दिया।