1436 Km पैदल चल रांची पहुंचा माही का यह फैन, धोनी ने ऐसे जीत लिया दिल

 
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भले ही इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पर उनके संन्यास का जरा भी असर नहीं पड़ा है। धोनी का एक फैन करीब 1436 किलोमीटर पैदल चलकर उनसे मिलने रांची पहुंच गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिन्हें आप इन तस्वीरों मे देख सकेंगे. 
बता दे की अजय गिल (Ajay Gill) नाम के इस शख्स धोनी के लिए दीवानगी की सारी हदें पार करते हुए 3 महीने में दूसरी बार ऐसा किया। पिछली बार जब अजय गिल (Ajay Gill) रांची पहुंचे थे, तो उन्हें पता चला था कि धोनी IPL 2021 में हिस्सा लेने के लिए UAE में हैं। पिछली बार यह दूरी 16 दिन में तय करने वाले अजय गिल (Ajay Gill) ने इस बार 18 दिन में यह दूरी तय की लेकिन उनकी यह मेहनत रंग लाई और उन्हें महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से मिलने का मौका भी मिला।
बता दे की माही ना सिर्फ अपने इस फैन से मिले, उसे वापस लौटने की फ्लाइट की टिकट दिया, ऑटोग्राफ दिया, साथ में सेल्फी क्लिक कराई और अपने फार्म हाउस पर उसके रुकने की व्यवस्था भी करवाई। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपने फैन के लिए जो व्यवस्थाएं की उसकी खूब तारीफ हो रही है।