logo

BD Special: शाहरुख के साथ सुपरहिट रही काजोल की जोड़ी, पहली मुलाकात में अजय देवगन ने किया नापसंद

 

48 साल की काजोल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 5 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मी अभिनेत्री काजोल एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं, जिन्होंने फिल्मी परिवार में जन्म लेने के बाद भी अपने दम पर अपने हुनर ​​को साबित किया। जी हां, और एक्ट्रेस ने कई बड़ी हीरोइनों को टक्कर देकर नाम कमाया। वह पर्दे पर गंभीर और चुलबुले दोनों तरह के किरदारों को बहुत ही शानदार तरीके से निभाती हैं।  काजोल ने फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

bb

शोमू मुखर्जी और एक्ट्रेस तनुजा की बेटी काजोल ने बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर अपने फिल्मी सफर में लोगों का दिल जीता है।  काजोल की जोड़ी को शाहरुख के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। इसीलिए जब भी शाहरुख और काजोल पर्दे पर आते हैं तो सबका दिल जीत लेते हैं। शाहरुख और काजोल ने 'बाजीगर', 'डीडीएलजे', 'कुछ कुछ होता है', 'माई नेम इज खान', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई फिल्मों में काम किया है और सभी फिल्में हिट रहीं। वैसे काजोल ने शाहरुख के अलावा अपने पति अजय देवगन के साथ भी कई फिल्में की हैं। आज दोनों पति-पत्नी हैं और असल जिंदगी में लोग इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। 

gg

कहा जाता है कि जब अजय देवगन ने काजोल को पहली बार देखा तो उन्हें वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी , लेकिन फिर वह उनके उसी चुलबुलेपन के दीवाने हो गए और काजोल को भी लंबे काले रफ-टफ लड़के में इंट्रेस्ट आ गया । इसी के चलते दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। काजोल ने फिल्म 'गुप्त' में नेगेटिव किरदार निभाया और लोगों का दिल जीत लिया। इसके अलावा काजोल ने प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ तमिल फिल्म 'मिनसारा कन्नवू' में काम किया था। वह अब तक कई अवॉर्ड जीत चुकी हैं और आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं।