logo

BD Special : एक किसान के परिवार से इंडस्ट्री में आने के बाद सुपरहिट हुए पंकज त्रिपाठी, सपोर्टिंग किरदार से देते है हीरो को मात

 

आज पंकज त्रिपाठी का जन्मदिन है। पंकज आज के समय में सबसे मशहूर अभिनेता बन गए हैं और उनकी गिनती आज इंडस्ट्री के सबसे शानदार अभिनेताओं में होती है। उन्होंने अपने स्टाइल, एक्टिंग और अपने काम से लोगों का दिल जीता है। हालांकि पंकज त्रिपाठी की सफलता के पीछे संघर्ष और कड़ी मेहनत की कहानी बहुत लंबी है। पंकज त्रिपाठी को आज के समय में कौन नहीं जानता है। वैसे तो वे लंबे समय से फिल्में कर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से उनकी किस्मत परवान चढ़ रही है।

yy

उनकी फिल्में लगातार हिट रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वेब सीरीज में दमदार एक्टिंग से भी दिल जीत लिया है और उनके काम की सभी ने खूब तारीफ की है। पंकज त्रिपाठी के पास एक के बाद एक कई ऑफर्स हैं, जिसके लिए उन्हें अच्छी खासी रकम भी मिल रही है। हालांकि आज भले ही वह इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन एक समय था जब पंकज त्रिपाठी एक कमरे के घर में रहते थे। वहीं, इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में पंकज त्रिपाठी को इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने बेइज्जत किया था। जी हाँ, पंकज ने बताया था कि उन्हें यह बात आज भी याद है। जी हां, उन्होंने 2019 में ही मुंबई के पॉश मड आइलैंड इलाके में एक बड़ा सा घर खरीदा था।

oo

जी हाँ, और उन्होंने इस घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पंकज गोपालगंज, बिहार के एक मामूली किसान परिवार से आते हैं और अब उद्योग में प्रसिद्ध हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो पंकज त्रिपाठी की पत्नी का नाम मृदुला है, जिनसे वह बेहद प्यार करते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।