logo

BD Special : नहीं चली पहली फिल्म फिर भी मशहूर हो गई थी ये एक्ट्रेस, #DeepVeer की है फैन

 

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस इशिता चौहान का आज जन्मदिन है।इशिता हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इशिता का जन्म 14 सितंबर 1999 को पुणे में हुआ था। इशिता ने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की है। इशिता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इशिता चौहान साल 2007 में हिमेश रेशमिया की फिल्म आपका सुरूर में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस नजर आई थीं। इसके अलावा साल 2018 में फिल्म जीनियस में उत्कर्ष शर्मा के साथ इशिता चौहान नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया। लेकिन उत्कर्ष शर्मा और इशिता चौहान के अभिनय को काफी पसंद किया गया।

[[

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इशिता चौहान फिल्म हाईजैक और साउथ इंडियन फिल्म आशा ब्लैक में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें पहचान जीनियस फिल्म से मिली। इसके अलावा इशिता चौहान को डांसिंग और पेंटिंग का काफी शौक है। इशिता को इटैलियन खाना बहुत पसंद है। इशिता के पसंदीदा बॉलीवुड सितारों की बात करें तो वह रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फैन हैं। इशिता को घूमना फिरना बहुत पसंद है। वह अक्सर अपने पसंदीदा स्थलों पेरिस, लंदन और इटली का दौरा करती हैं।

[[

इशिता सोशल मीडिया पर हमेशा खूबसूरत, खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन कुछ समय पहले इशिता ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन उनकी खूबसूरत तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं। इशिता दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। इशिता ने बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू फिल्म जीनियस से की थी।