logo

BD Special : बिग बॉस में इस मशहूर एक्ट्रेस ने तोड़ा 8 साल पुराना रिश्ता, फूट-फूट कर रोया बीएफ

 

मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा आज यानी 26 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं।नीरू पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। नीरू के बारे में कहा जाता है कि वह जिस भी फिल्म में हैं, हिट होना तय है।

uu

नीरू बाजवा सालों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। इसी के चलते आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। नीरू हर फिल्म के लिए मोटी फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरू एक फिल्म करने के लिए 70 से 80 लाख रुपए चार्ज करती हैं। यहां तक ​​कि अलग-अलग गानों में डांस करने के लिए भी उनकी फीस बाकी एक्ट्रेस के मुकाबले काफी ज्यादा है। नीरू को कारों का भी शौक है, उनके गैरेज में मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और रेंज रोवर जैसी महंगी कारें खड़ी हैं।

oo

नीरू का नाम लंबे समय से अभिनेता और वेब सीरीज की दुनिया में जाना माना नाम अमित साध के साथ जुड़ा है। बताया जाता है कि दोनों 8 साल तक एक दूसरे के साथ रहे। नीरू ने अचानक अमित से ब्रेकअप कर लिया। ये जानने के बाद वो बिग बॉस शो में खूब फूट-फूट कर रोए। बिग बॉस से बाहर आने के बाद ये साफ हो गया था कि दोनों अलग हो चुके हैं। 2010 तक दोनों साथ रहे। एक इंटरव्यू के दौरान अमित ने कहा कि वह नीरू बाजवा से बहुत प्यार करते हैं। वह नीरू को अपना प्यार मानता था और उसके जाने के बाद जिंदगी फिर से शुरू करनी पड़ी। नीरू बाजवा ने 2015 में हैरी रंधावा से शादी की थी। शादी के बाद नीरू ज्यादातर अपने पति के साथ कनाडा में रहती हैं। अब उनकी 3 बेटियां हैं। अब वह ज्यादा से ज्यादा समय अपनी बेटियों के साथ बिताती हैं। अब वह सिर्फ शूटिंग के लिए भारत आती हैं। खैर, आज उनके जन्मदिन पर हम उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं...