logo

Bollywood Gossip: सोनम कपूर को इस तरह की मां के रूप में देखना चाहते हैं पिता अनिल कपूर, जानिए

 

बॉलीवुड में अपने अंदाज से सभी का दिल जीतने वाली सोनम कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और अब इन सबके बीच अपनी फिल्म 'जुग जग जियो' के प्रमोशन में बिजी अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी पर अपना पहला रिएक्शन दिया है।  जी दरअसल उन्होंने अपनी बेटी सोनम को एक अहम सलाह भी दी है, जो प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही को एन्जॉय कर रही है।  जी दरअसल एक मशहूर न्यूज पोर्टल से बातचीत में अनिल ने कहा कि, 'जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी प्रेग्नेंट है तो वह बहुत खुश हुए और इमोशनल भी हो गए। '

cc

इसी के साथ अनिल कपूर ने आगे सोनम को मातृत्व को लेकर जरूरी सलाह दी।  दरअसल, अनिल कपूर ने कहा कि, 'आज की मॉम्स बच्चों को लेकर ओवरप्रोटेक्टिव हैं और उन्हें लगता है कि सोनम को ऐसी मां नहीं बनना चाहिए।' इसके अलावा अनिल ने यह भी कहा कि पत्नी सुनीता कपूर की बात सुनकर उन्हें ऐसा लगता है। आप जानते हैं, सोनम कपूर की गोद भराई सेरेमनी कुछ समय पहले लंदन में संपन्न हुई थी। इस दौरान ब्रिटिश-पाकिस्तानी गे म्यूजिशियन लियो कल्याण भी अपनी बहन रिया कपूर, जीजा करण भुलानी और दोस्तों के साथ मौजूद रहे।
 cc
इस दौरान सोनम के साथ समारोह से लियो की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें खूब पसंद किया गया। वैसे सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मई 2018 में शादी की थी और करीब 4 साल बाद मार्च 2022 में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।  इसके बाद से सोनम लगातार सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।  जी हाँ, और कई बार उनकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा है।