logo

Bollywood Gossip: मौनी रॉय ने ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखाया बोल्ड अवतार

 

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने वाली मौनी रॉय आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। इन्होंने कम ही समय में लोगों के दिलों में अच्छी खासी जगह बना ली है। लेकिन देखा जाए तो मौनी रॉय अपने लुक की वजह से ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती हैं। यहां तक कि मौनी रॉय द्वारा किए गए फोटो शूट से हर किसी का ध्यान मोनी रॉय पर आकर टिक जाता है।

a


अक्सर चर्चा में बनी रहती है मौनी रॉय:

g

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस अपने फैंस के करीब रहने के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है। यहां तक कि वह आए दिन अपने नए-नए लुक सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं जिस वजह से उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही हैं। फिर से एक्ट्रेस ने फैंस के दिल धड़काने का जिम्मा उठा लिया है।

मौनी ने फ्लॉन्ट किया स्टाइलिश लुक:

हाल ही में सोमवार के दिन एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें मौनी रॉय ने वाइट कलर की वन ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। आप देख सकते हो कि इस लुक को पूरा करने के लिए मौनी ने अपने बालों को खोल रखा है और बिल्कुल लाइट मेकअप का इस्तेमाल किया है। देखा जाए तो एक्ट्रेस का यह लुक काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

a


मौनी रॉय बेहद हॉट दिख रही है:

इसमें तो कोई शक नहीं है कि हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस बड़ी ही हॉट नजर आ रही है। यहां तक कि कुछ घंटों में ही इनकी नई तस्वीर सामने आ गई। वहीं दूसरी और फैंस ने आग वाली इमोजी शेयर करके सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ ले आये हैँ। यह तो आप सभी जानते हो कि ब्रह्मास्त्र फिल्म में मौनी रॉय ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अहम किरदार निभाया है। अब मौनी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वार्निंग ट्री’ के कारण सुर्खियों में बनी हुई है।