
बॉलीवुड में अपने अंदाज और नई-नई तस्वीरों से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दिशा पटानी का आज जन्मदिन है. उनका जन्म 13 जून 1992 को हुआ था और आज वह अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दे की, दिशा पटानी का जन्म उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुआ था और बाद में वे अपने परिवार के साथ बरेली, उत्तर प्रदेश में रहने लगीं। उनके पिता जगदीश पटानी एक डीएसपी अधिकारी हैं। दिशा की एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम खुशबू पटानी है। दिशा पटानी ने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है।
बता दे की, करियर की बात करें तो दिशा पटानी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने साल 2013 में पॉन्ड्स फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें फर्स्ट रनर-अप का खिताब मिला था। दिशा की पहचान बढ़ी और दिशा ने कैडबरी डेयरी मिल्क का प्रमोशन भी किया। वह मशहूर हुईं और उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2015 में दक्षिण भारत की मशहूर डायरेक्टर पूर्णा जगन्नाथ की फिल्म 'लोफर' से की थी। यहां वह वरुण तेज के साथ नजर आईं। इस फिल्म में वह एक हैदराबादी लड़की के रोल में नजर आई थीं. जिसके बाद वह कुछ भी सफल नहीं कर पाए। वैसे दिशा पटानी ने भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर 2016 की बायोपिक फिल्म 'धोनी एन अनटोल्ड स्टोरी' में काम किया और इसी तरह वह मशहूर हुईं।
इन दिनों दिशा पटानी का अफेयर चर्चा में है। दिशा पटानी का पहला अफेयर टीवी के जाने माने अभिनेता पार्थ समथान के साथ रहा है। अब वह टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। दिशा मुंबई में सिर्फ 500 रुपये लेकर आई थीं और दिशा ने कहा था, ''मैं अकेली रहती थी और काम करती थी मगर परिवार से कभी मदद नहीं मांगी. वहीं दिशा अब मशहूर एक्ट्रेस और लाखों की मालकिन हैं.