
बी-टाउन की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक मौनी रॉय हैं। दमदार एक्टिंग का मौनी में हुनर है मगर इसके साथ ही उनका ड्रेसिंग सेंस भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है. मौनी साड़ी-सूट से लेकर वेस्टर्न तक हर आउटफिट में सबको घायल कर रही हैं। जब भी एक्ट्रेस बाहर निकलती हैं तो अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने में कामयाब हो जाती हैं। मौनी की फैन फॉलोइंग भी काफी दमदार है। उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इसी साल की शुरुआत में शादी करने वाली मौनी रॉय को मंगलवार रात मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। मिसेज नांबियार का बेहद ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. मौनी ब्लू कलर की सीक्विन्ड प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस में नजर आईं। अपने लुक को मिनिमल मेकअप, कजरारे नैन, मस्कारा, आईलाइनर और पिंक लिपस्टिक से पूरा किया। खुले बाल मौनी के लुक को निखारने का काम कर रहे थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की अपने लुक को उन्होंने पर्स और हील्स से पूरा किया। मौनी मीडिया को देख मुस्कुरा रही हैं और पोज भी दे रही हैं. इन तस्वीरों को मौनी के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. काम के मोर्चे की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी जो अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित है। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का पहला पार्ट 09 सितंबर 2022 को रिलीज किया गया है। जिसके अलावा मौनी इन दिनों डांस रियलिटी शो 'डीआईडी लिटिल मास्टर' को जज कर रही हैं।