logo

Friendship Day 2022 : दोस्ती के खास बंधन को खूबसूरती से पेश करती है ये 5 फिल्में

 

फ्रेंडशिप डे हर साल मनाया जाता है। दोस्तों के लिए यह दिन खास है। आपको बता दें कि यह दिन हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। ऐसे में इस साल 7  अगस्त 2022  को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। आइए आज हम आपको बताते हैं वो 5 फिल्में जिनमें दोस्ती को दिखाया गया है।

1. रंग दे बंसती - ये फिल्म तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म में दोस्ती मरते दम तक चलती है। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी और फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। इसमें आपने आमिर खान के साथ सिद्धार्थ नारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, आर माधवन, शरमन जोशी और अतुल कुर्लकर्णी को देखा होगा। 

yy

2. थ्री इडियट्स - यह फिल्म भी आप सभी ने देखी होगी। यह फिल्म 3 ऐसे दोस्तों की कहानी है जो कॉलेज टाइम में साथ हैं। यह फिल्म साल 2009 में आई थी और इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इसमें आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी नजर आए थे।

3. जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - यह फिल्म तीन दोस्तों की ट्रिप थी। तीन दोस्त जो एक आखिरी बार एक दूसरे के साथ समय बिताना चाहते हैं। वहीं तीनों की दोस्ती के चलते कुछ मनमुटाव खत्म होता दिख रहा है. इस फिल्म का निर्देशन जोआ अख्तर ने किया था। इसमें ऋतिक रोशन, अभय देओल और फरहान अख्तर नजर आए थे।

gg

4.  जाने तू या जाने ना - जेनिलिया और इमरान खान की फिल्म 5 दोस्तों की कहानी है। फिल्म बताती है की कैसे दोस्ती कभी कभी प्यार में बदल जाती है।

5. फुकरे - यह एक बेहतरीन फिल्म रही है। इसमें दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। दोनों धीरे-धीरे दो से चार हो जाते हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म की दोस्ती और कॉमेडी दोनों को पसंद किया गया था। इसे अली फजल, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा और पुलित सम्राट जैसे कलाकारों ने कंपोज किया था।