logo

Friendship Day Special : रील के साथ-साथ रियल लाइफ में भी बेस्ट फ्रेंड हैं बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे!

 

इंसान जिंदगी में दोस्तों के साथ पलों को कभी नहीं भूलता। कहते हैं दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसे इंसान खुद चुनता है। मुश्किल समय में एक दोस्त ही होता है जो बिना मदद के सवाल पूछे हाथ बढ़ाता है। जिस तरह फादर्स डे, मदर्स डे खास होता है, उसी तरह दोस्ती भी खास होती है। आपको बता दें कि बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनकी आपस में गहरी दोस्ती है। फैंस के बीच अक्सर इनकी दोस्ती की खूब चर्चा होती है।  ये सितारे भी अपनी दोस्ती को खुले दिल से स्वीकार करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं ये सितारे।

वरुण धवन और आलिया भट्ट:-
वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को पर्दे पर फैंस खूब पसंद करते हैं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सितारे कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं।

ss

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर :-
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दोस्ती की भी काफी चर्चा हो रही है। दोनों स्टार्स की दोस्ती बहुत गहरी है। उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ मस्ती करते देखा जाता है।

शाहरुख खान और काजोल :-
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी है। दोनों के साथ हर फिल्म को फैंस ने हमेशा पसंद किया है.

dd

अजय और सलमान खान:-
अजय देवगन और सलमान खान की दोस्ती अलग-अलग है। दोनों ने साथ में ऐसी कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन बात जब दोस्ती की आती है तो ये हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े नजर आते हैं।