logo

KL Rahul-Athiya Shetty: केएल राहुल और अथिया शेट्टी के प्री वेडिंग फंक्शन्स हुए शुरू, देखें वायरल वीडियो

 

केएल राहुल और अथिया शेट्टी खंडाला में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुके हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

शुक्रवार की शाम को सुनील शेट्टी के खंडाला घर में रोशनी की गई और कई मेहमानों को पारंपरिक कपड़े पहने और नाचते हुए जश्न मनाते हुए देखा गया। उनकी संगीत नाइट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग सुना जा सकता है।

हालाकिं दूल्हा और दुल्हन को नहीं नजर आ रहे लेकिन ये तस्वीरें एक खुशी और पुष्टि के रूप में सामने आती हैं कि वास्तव में शादी हो रही है। न तो क्रिकेटर केएल राहुल और न ही अथिया शेट्टी ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की खबरों की घोषणा की।


 शादी खंडाला के शेट्टी फार्महाउस में होने का अनुमान है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक प्राइवेट फंक्शन होगा। केएल राहुल और अथिया पिछले कुछ समय से डेटिंग कर रहे हैं और अभिनेत्री को टीम इंडिया के कुछ दौरों पर क्रिकेटर के साथ भी देखा गया था।

अथिया बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। लवबर्ड्स ने पिछले साल अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था क्योंकि भारतीय क्रिकेटर ने अथिया और खुद की के एक प्यारे सोशल मीडिया पोस्ट के साथ  जन्मदिन पर बधाई दी थी।