
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और लोकसभा सदस्य किरण खेर ने कल अपना अपना 70वां जन्मदिन मनाया है । जी हाँ और उनके खास मौके पर उनके पति अनुपम खेर ने एक खास मैसेज के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। दरअसल अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'कू' पर कुछ अनदेखी तस्वीर शेयर की हैं। आप देख सकते हैं उन्होंने अपनी प्यारी पत्नी किरण खेर के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में अपनी समस्या के बारे में भी बताया है, जिसका समाधान वह जल्द से जल्द करना चाहते हैं।
दरअसल, किरण खेर को जन्मदिन की बधाई देते हुए अनुपम खेर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय डियर किरन। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे। आप दीर्घायु, स्वस्थ और सुखी जीवन व्यतीत करें। आपका जीवन हमेशा ऐसे ही हंसते-हंसते बीत जाए। आप भगवान द्वारा बनाए गए सबसे खास व्यक्ति हैं। इसी के साथ अनुपम खेर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'कई सालों से वह चंडीगढ़ के लोगों की सेवा कर रही हैं। भगवान करे सिकंदर जल्द से जल्द शादी करे। बस यही दुआ है मेरी। अनुपम ने अपने इस कैप्शन के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
आपको बता दें कि मशहूर अभिनेत्री किरण खेर ने फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति तक अपनी अलग पहचान बनाई है। जी हां, 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगढ़ में जन्मीं किरण खेर अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। जी हां, अनुपम खेर और किरण खेर की प्रेम कहानी फिल्मी दुनिया में बेहद प्यारी है। इन दिनों साल 1985 में शादी हुई थी और दोनों की ये दूसरी शादी थी।