logo

जानिए यूजर्स ने सोनम कपूर को क्यों कहा गरीबों की रिहाना, बहन रिया के साथ लंदन की सड़कों पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। सोनम इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रही हैं।  जी दरअसल सोनम जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में आए दिन सोनम का मेटरनिटी फोटोशूट सामने आ रहा है।  उनकी तस्वीरें इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।  अब एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है, लेकिन इस बार वह काफी ट्रोल हो गई हैं।  जी दरअसल सोनम इन दिनों अपनी बहन रिया कपूर के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। 

अब रिया ने सोनम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं सोनम कपूर ब्लैक क्रॉप टॉप, मैटरनिटी पैंट और ब्लेजर में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।  फैंस इन फोटोज में सोनम कपूर का लुक पसंद कर रहे हैं, लेकिन कई लोगों को सोनम का ये लुक पसंद नहीं आया और वो सोनम को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल सोनम और रिया की इन तस्वीरों पर फैन्स का मिला-जुला रिएक्शन आ रहा है।  एक तरफ जहां लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल किया है। 

पॉप सिंगर रिहाना के प्रेग्नेंसी फोटोशूट पर कई यूजर्स को सोनम का लुक याद आ रहा है और उन्होंने रिहाना को कॉपी करने की बात कही है।  इसके अलावा कुछ यूजर्स कयास लगाने लगे हैं कि बेबी गर्ल आएगी या बेबी बॉय आएगा।  इसके साथ ही कुछ लोगों ने उनका बेबी बंप देखकर उन्हें हलवाई अंकल बताया है। सोनम इन दिनों काम से दूर हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।