logo

Koffee With Karan Season 7: शाहिद कपूर ने कियारा आडवाणी के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर किया ये खुलासा

 

कबीर सिंह फिल्म में बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया है। इन दोनों को फिर से साथ देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद की फिल्म कबीर सिंह  को रिलीज हुए 3 साल हो चुके हैं। अब फैंस को कबीर-2 का इंतजार है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होना शुरू हो गया है, जिसमें कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फिल्म कबीर सिंह का थीम म्यूजिक बज रहा है।

कबीर सिंह के साथ उनकी 'बंदी': शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है। इस वीडियो में दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में पहले कियारा आडवाणी नजर आ रही हैं, फिर शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों जल्द ही 'कॉफी विद करण' शो में साथ नजर आने वाले हैं। वायरल हो रहा वीडियो करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के सेट का है, जिसे खुद शाहिद कपूर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कबीर और प्रीति को 3 साल पूरे हो गए हैं। इस वीडियो पर फैन्स जमकर शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी फेवरेट जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं।

कबीर सिंह 2 का इंतजार: इस वीडियो के सामने आने के बाद अब फैंस को लग रहा है कि कबीर सिंह 2 जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इस मामले की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद कयास तो लगाए ही जा रहे हैं। 2019 में आई शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह, फिल्म ने रिलीज के 3 साल पूरे कर लिए हैं।