logo

South Cinema : इस जोड़ी को दूसरी बार पर्दे पर देखा जा सकता है। रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या ने साइन की एक और फिल्म

 

ऐश्वर्या राय और रजनीकांत स्टारर 'रोबोट' 2010 में रिलीज़ हुई थी। यह उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। फिल्म के दोनों स्टार्स के एक्शन पैक्ड सीन, गाने और जोड़ी दर्शकों को खूब एंटरटेन करने में कामयाब रही।  फैंस को जल्द ही यह जोड़ी दूसरी बार पर्दे पर देखने को मिल सकती है। खबरें हैं कि ऐश्वर्या ने रजनीकांत के साथ एक और फिल्म साइन की है।

ff

जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रोबोट' के 12 साल बाद ऐश्वर्या और रजनीकांत फिर से फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। हाल ही में ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने रजनीकांत के साथ फिल्म 'थलाइवर 169' साइन की है। लेकिन अब खबरें हैं कि रजनीकांत और ऐश्वर्या की इस फिल्म का नाम बदलकर जेलर कर दिया गया है। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होने जा रही है। ऐश्वर्या ने फिल्म के लिए अपनी डेट्स भी तैयार कर ली हैं। खबर है कि इस फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता शिवराजकुमार भी नजर आने वाले हैं।
 cc
कन्नड़ स्टार शिवन्ना भी आएंगे नजर: कन्नड़ स्टार शिवराजकुमार 'जेलर' साइन कर काफी खुश हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बचपन से ही रजनीकांत के फैन हैं। इसलिए उनके साथ काम करना बेहद खुशी की बात है। शिवराज को शिवन्ना के नाम से जाना जाता है। खबर है कि शिवन्ना सितंबर में रजनीकांत के साथ इस फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं। फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं।