
फरहान अख्तर और शाहिद कपूर की IIFA 2022 में एंट्री का वीडियो सामने आया है। जी हां और इस वीडियो को कई लोग शेयर कर रहे हैं। जी दरअसल फिल्मी दुनिया के इस मेगा इवेंट में बॉलीवुड के इन सितारों ने गधों पर सवार होकर एंट्री ली थी और इसे देखने के बाद लोगों ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया। IIFA 2022 का प्रसारण 25 जून 2022 से कलर्स टीवी पर किया जाएगा और मेकर्स ने इस ग्रैंड इवेंट का टीजर वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि इस साल के IIFA अवॉर्ड्स अबू धाबी में आयोजित किए गए थे। आप सभी को हम ये भी बता दें कि धमाका होने वाला है।
वैसे शाहिद कपूर और फरहान अख्तर के इस वीडियो की बात करें तो इसे कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जी हाँ और इस वीडियो में शाहिद कपूर और फरहान अख्तर गधे पर सवार होकर एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में शाहिद कपूर ने कहा, 'वो लोग जो कभी हमर्स, स्पोर्ट बाइक्स या फिर आग के बीच से एंट्री लिया करते थे वो आज गधों के साथ एंट्री ले रहे हैं।' वहीं इस पर फरहान अख्तर ने कहा, 'गधे भी यही सोच रहे होंगे। मुझे कहना चाहिए कि पप्पू, नाइस राइड।' वहीं इस पर शाहिद कपूर ने उनका शुक्रिया अदा किया।
उसके बाद फरहान अख्तर गधे की तरफ इशारा करते हुए शाहिद कपूर से पूछते हैं कि वह कितना देती हैं? तो जवाब में शाहिद कपूर ने कहा- 'दो बार सुबह और दो बार शाम को'। वहीं इस बात से उलझे फरहान अख्तर कहते हैं कि ये क्या बोल रहे हो? तब शाहिद कपूर ने जवाब दिया- 'दूध।' वहीं इस पर दर्शक खुलकर हंसते हैं। हालांकि कई यूजर्स को ये डबल मीनिंग बात पसंद नहीं आई और वे दोनों स्टार्स को ट्रोल कर रहे हैं।