logo

Video viral: मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में घूमते नजर आए सुनील शेट्टी, 60 की उम्र में एक्टर की फिटनेस देख हैरान हुए फैंस

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में एक खास नाम कमाया है। अभिनेता अपने काम के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर मुंबई की सबसे बड़ी स्लम धारावी में घूमते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सुनील शेट्टी की फिटनेस देखकर फैंस दंग रह गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में सुनील ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। चश्मे से अभिनेता ने अपने लुक को पूरा किया है। इस लुक में सुनील काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। 60 साल के सुनील अपनी जबरदस्त बॉडी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं सुनील शेट्टी मुंबई की सबसे बड़ी स्लम धारावी में घूमते नजर आ रहे हैं। आस-पास के लोग अभिनेता का हालचाल पूछ रहे हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि सुनील की फिटनेस को देखकर फैंस के भी होश उड़ गए हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील तेलुगू फिल्म 'घनी' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि अभिनेता एक नेपाली फिल्म 'X9' में भी दिखाई देने वाले हैं।