logo

Photos: गौहर के घर गूंजी किलकारी, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी नन्हे मेहमान के आने की जानकारी..

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान के घर नन्हे मेहमान की चहचहाहट गूंज रही है. गौहर ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद पूरा परिवार जश्न मना रहा है। गौहर के मां बनने की खबर मिलने के बाद अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है.

c

गौहर खान पिछले कुछ महीनों से अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही थीं। गौहर लगातार अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर कर रही थीं। गौहर खान ने 25 दिसंबर 2020 को बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी की।

c

गौहर खान और जैद की उम्र में काफी अंतर है। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और बाद में दोनों ने शादी कर ली। अब ये बॉलीवुड कपल माता-पिता बन गया है। माता-पिता बनने के बाद गौहर को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

cc

गौहर खान ने अपने से 12 साल छोटे जैद दरबार से शादी की थी। गौहर और जैद की मुलाकात एक सुपरमार्केट में हुई थी। यहां पहली मुलाकात में दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और बात करने लगे। कुछ ही दिनों में दोस्ती गहरी हुई और बाद में प्यार में बदल गई। गौहर ने जैद से 2020 में शादी की थी।

v

बिग बॉस फेम गौहर खान टीवी की दुनिया का काफी जाना-पहचाना नाम हैं. बिग बॉस में गौहर खान की भी एंट्री हुई थी. गौहर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। गौहर के पति जैद भी खुद एक डांसर हैं। जैद अपने डांस से सभी को अपना दीवाना बनाते रहते हैं।

PC Social media