logo

Singham Again: सिंघम के साथ नजर आएगे सूर्यवंशी और सिंबा, विलेन का नाम भी आया सामने..

 

सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और उनकी फिल्में दर्शकों द्वारा पसंद की जाती हैं। वर्तमान में वह खतरों के खिलाड़ी शो की मेजबानी कर रहे हैं, जिसके बाद वह अपनी अगली फिल्म सिंघम अगेन पर काम करना शुरू करेंगे, जो 2024 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली है। एक बार फिर अजय देवगन बाजीराव सिंघम के रोल में नजर आएंगे, अब इस कॉप यूनिवर्स फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

c

रोहित शेट्टी की योजना सिंघम अगेन को भारत की सबसे बड़ी कॉप फिल्म बनाने की है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म की शूटिंग अगस्त 2023 से शुरू होगी और फिल्म स्वतंत्रता दिवस 2024 को रिलीज होगी।

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में दर्शकों को अजय देवगन बाजीराव सिंघम के साथ सूर्यवंशी अक्षय कुमार और सिंबा रणवीर सिंह भी नजर आएंगे, दोनों का फिल्म में कैमियो होगा साथ ही दीपिका पादुकोण फीमेल कॉप के रोल में नजर आएंगी. विलेन के रोल में करीना कपूर और जैकी श्रॉफ के अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन पुलिस फोर्स के सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे.

इससे पहले अजय देवगन ने सिम्बा फिल्म में कैमियो किया था, जबकि अजय देवगन और रणवीर सिंह ने फिल्म सूर्यवंशी में कैमियो किया था।

vv

सिंघम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम में अजय देवगन ने पुलिस अधिकारी बाजीराव सिंघम की मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म में अजय के साथ काजल अग्रवाल भी थीं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर भी नजर आई थीं।

PC Social media