logo

Happy Birthday Sona Mahapatra : अपने गानों से कहीं ज्यादा इस वजह से मशहूर हुईं सोना महापात्रा

 

मनोरंजन जगत की मशहूर सिंगर सोना महापात्रा का आज जन्मदिन है।  सोना महापात्रा का जन्म 17 जून 1976 को हुआ था। सोना महापात्रा ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। बहु-प्रतिभाशाली गायिका सोना एक संगीतकार और गीतकार हैं। उन्हें हिंदी फिल्मों में उनके गायन के लिए जाना जाता है। लेकिन साथ ही लोग सोना महापात्रा को उनकी बोल्ड बातों के लिए भी जानते हैं।  वह सिनेमा जगत की ऐसी गायिका हैं जो किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करने से नहीं डरती हैं। कभी-कभी वह अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। उनका नाम अक्सर किसी न किसी विवादित बयान से जुड़ा रहता है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम बताते हैं उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से...

ff

सोना महापात्रा का जन्म ओडिशा के कटक में हुआ था। उन्होंने भुवनेश्वर से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद सोना ने इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक की डिग्री हासिल की और सिम्बोसिस से एमबीए भी किया। गायन में अपना करियर बनाने से पहले, सोना ने पैराशूट और मेडिकेयर जैसी कंपनियों में एक ब्रांड मैनेजर के रूप में काम किया है। सोना ने संगीतकार और निर्देशक राम संपत से साल 2005 में शादी की। सोना और राम दोनों म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी हैं। मुंबई में दोनों का अपना अलग स्टूडियो है।
सोना महापात्रा जब ब्रांड मैनेजर के तौर पर काम कर रही थीं तो उन्होंने कई जिंगल भी बनाए। उनके लोकप्रिय जिंगल में 'टाटा साल्ट - कल का भारत है' और 'क्लोजअप - पास आओ ना' शामिल हैं। इसके बाद ही उन्हें सिनेमा जगत में एंट्री मिली।

dd
 
सोना महापात्रा ने इमरान खान अभिनीत फिल्म 'डेली बेली' के गाने 'बेदर्दी राजा' को अपनी आवाज दी है। लोगों ने उनकी आवाज को खूब पसंद किया, उसके बाद बतौर सिंगर उनके करियर को एक नई ऊंचाई मिली। उन्होंने आमिर खान के रियलिटी शो 'सत्यमेव जयते' का गाना 'घर याद आता है मुझे' गाया। उसके बाद सोना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 'जिया लगे ना' और 'अंबरसरिया' जैसे सुपरहिट गाने दिए। अपने गानों के बोल्ड लिरिक्स की तरह सोना भी असल जिंदगी में काफी मुखर हैं, हर बात पर खुलकर चर्चा करती हैं।  कई बार इसका नतीजा यह होता है कि वह अपने विवादित बयानों के चलते चर्चाओं में आ जाती हैं।  साल 2018 में जब मीटू मूवमेंट की शुरुआत हुई थी तो सोना भी खुलकर सामने आई थीं और उन्होंने सिंगर कैलाश खेर और अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।  उन्होंने ट्विटर पर अपनी कहानी सुनाई। इसी को लेकर जब सोनू निगम इन सिंगर्स के बचाव में उतरे तो सोना ने सोनू निगम पर तीखा कमेंट किया।  इसी तरह वह अपने बयानों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहती हैं और जो उन्हें नहीं जानते उन्हें भी पता चल गया।