logo

Photos: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं अंजलि अरोड़ा, उनके लुक को देख फैंस हुए दीवाने

 

लॉकअप में दिख रही अंजलि अरोड़ा की मासूमियत का हर कोई दीवाना है लेकिन जब भी ये खूबसूरती बोल्ड लुक में नजर आती है तो कहर ढा देती है। अंजलि अरोड़ा को सबसे ज्यादा एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है और एक बार फिर अंजलि एयरपोर्ट पर पैपराजी के कैमरों में कैद हो गई। जहां उन्होंने अपने अंदाज से सभी को अपना दीवाना बनाया।  प्लेन सी टी-शर्ट में नॉट नॉट स्टाइल में नजर आईं अंजलि अरोड़ा की काफी चर्चा हो रही है।  उनका कैजुअल लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। 

अंजलि अरोड़ा एक टिक टोक स्टार हैं जहां से उन्हें अपनी असली पहचान मिली। कच्चा बादाम के गाने पर उनके वीडियो ने उन्हें रातोंरात लोकप्रिय बना दिया। इसी शोहरत की वजह से उन्हें कंगना रनौत के शो लॉक अप में आने का न्यौता मिला और वह इस शो के जरिए पूरे भारत में मशहूर हो गईं। 

इस शो में अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारुकी की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया गया था।  फिर लगा कि दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं और लॉक अप से बाहर आने के बाद भी इनका रिश्ता चलता रहेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ, यह सब शो में बने रहने के लिए था।  क्योंकि मुनव्वर फारुकी पहले से ही रिलेशनशिप में थे जिसका खुलासा उन्होंने बाहर आने के बाद किया था।