Shamshera First Look: 'शमशेरा' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने, रणबीर कपूर के इंटेंस लुक की दीवानी हुई आलिया

रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा से उनका लुक लीक होने के बाद सोमवार को ऑफ स्टाइल पोस्टर जारी किया गया। लंबे बाल, दाढ़ी, तेज आंखों वाले रणबीर के इस इंटेंस लुक को उनका अब तक का सबसे अलग अवतार बताया जा रहा है। फैंस ही नहीं रणबीर की पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी इस लुक से काफी इंप्रेस दिख रही हैं। आलिया ने भी ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है।
Now that’s a hot morning .. I mean .. good morning 😍😬 pic.twitter.com/JzqdFdlkCb
— Alia Bhatt (@aliaa08) June 20, 2022
एक्ट्रेस ने दिल की आंखों वाले इमोजी के साथ रणबीर का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- "ये हुई ना हॉट मार्निंग... मेरा मतलब है गुड मॉर्निंग। "क्लीर है आलिया ने अपने पति के इस इंटेंस लुक पर फिर से अपना दिल खो दिया है। रणबीर के शमशेरा लुक पर फैन्स के रुके कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोगों ने मौज मस्ती के बहाने ढूंढे हैं।
यूजर्स ने लगाया आलिया पर तंज: एक यूजर ने लिखा- 'भारतीय मां: ये क्या है? नाई की दुकान पर जाओ और बाल कटवाओ। वहीं दूसरे ने आलिया के ट्वीट को प्रमोशन स्टंट बताते हुए लिखा- ''अभी हसबेंड वाइफ एक-दूसरे के लिए फ्री में ट्वीट करने जा रही है। खैर, आलिया-रणबीर के फैन्स ने भी ताने मारने वालों को जवाब दिया है।