logo

Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देती है दही, इस प्रकार से कर लें उपयोग, मिलेगा फायदा

 

इंटरनेट डेस्क। दही हमारी सेहत के लिए बहुुत ही लाभकारी होती है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। कैल्शियम से भरपूर दही केवल सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसका उपयोग कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है।

freepik

ये रूखी, बेजान और कील-मुहांसों वाली त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। आप इसका फेस पैक बनाकर अपनी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।  आप दही और हल्दी का फेस पैक बनाकर अपने चेहरे पर गजब का निखार ला सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिला लें। इससे आपका फेस पैक बन जाता है।

 freepik

अब आप इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर मसाज कर लें। 15 मिनट बाद आप ठंडे पानी से इसे धो लें। नियमित से इसका उपयोग करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। वहीं त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

PC: freepik