logo

Beauty Tips: चीनी भी बढ़ा देती है चेहरे की खूबसूरती, इस प्रकार से कर लें उपयोग

 

इंटरनेट डेस्क। आपको जानकर हैरानी होगी कि चीनी भी हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। आप चीनी का स्क्रब बनाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

freepik.

आप घर पर ही नींबू और चीनी से स्क्रब बना सकते हैं। नींबू त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में उपयेागी है। इससे टैनिंग की समस्या खत्म होती है। आप एक बर्तन में चीनी डालकर इसमें नींबू का रस मिला लें। अब आप इसमें थोड़ा सा शहद मिला लें।

 freepik

इससे आपका घरेलू स्क्रब बन जाता है। आप अब इससे अपने चेहरे पर मसाज कर लें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको आज से ही ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए। इससे चेहरे की चमक बढ़ जाएगी।

PC: naidunia, freepik