Hair Care Tips :- झड़ते बालो की समस्या से जल्द निजात पाने के लिए अपने बालो में लगाए ये स्पेशल हेयर मास्क
Sep 22, 2021, 13:00 IST
आज हम इस आर्टिकल में एक आयुर्वेदिक हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे है इस हेयर मास्क की मदद से आप आसानी से झड़ते बालो की समस्या से छुटकारा पा सकती है तो चलिए जानते है इस हेयर मास्क के बारे |
सामग्री - 2 चम्मच आवंला जूस, 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर, 1 चम्मच रीठा पाउडर, 2 चम्मच शुद्ध गुलाब जल
बनाने का तरीका - सबसे पहले आप एक बाउल ले और उसमे आवंला जूस और शिकाकाई पाउडर को मिला ले इसके बाद इसमें रीठा पाउडर और गुलाब जल को मिक्स करे और इसका एक पेस्ट बना ले |
अब इस पेस्ट को अपने बालो में अच्छे से लगाए और इसे कुछ समय तक लगा रहने दे इसके बाद अपने बालो को साफ पानी से धो ले |