logo

IPL 2023: प्लेऑफ में पहुंची मुंबई, 2008 से अब तक ऐसा है मुंबई इंडियंस का सफर

 

आईपीएल की सबसे सफल टीम में नाम मुंबई इंडियंस का आता है मुंबई का नाम आते ही फैंस झुम उठते है और आईपीएल के मैदान पर मुंबई इंडियंस खास कमाल कर रही है और इस बीच मुंबई ने एक बार फिर अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया है मंबई आईपीएल 16 के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम रही वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मुंबई इंडियंस के लिए वरदान साबित हुई और आरसीबी की हार और गुजरात की जीत के बदौलत मुंबई प्लेऑफ में क्वालिफाई कर सकी हम आपको मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड के बारे में बता रहे है।

आईपीएल की सबसे ज्यादा बार बनी है चैंपियन

वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीम रही है मुंबई ने अब तक खेले गए पिछले 15 सीजन में पांच बार खिताब जीता है और टीम ने सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते है टीम ने सबसे पहले खिताब 2013 में जीता था इसके बाद 2015,2017,2019, और 2020 में भी खिताब को अपने नाम किया।

10वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालिफाई

वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो 16 सीजन में 10 वीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है और मुंबई ने 2010 के फ्लेऑफ में क्वालिफाई किया था लेकिन चेन्नई से शिकस्त झेलनी पड़ी थी वहीं मुंबई के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है।

ऐसा है मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड
आईपीएल 2010 (रनरअप)
आईपीएल 2011 (प्लेऑफ)
आईपीएल 2012 (प्लेऑफ)
आईपीएल 2013 (विजेता)
आईपीएल 2014 (प्लेऑफ)
आईपीएल 2015 (विजेता)
आईपीएल 2017 (विजेता)
आईपीएल 2019 (विजेता)
आईपीएल 2020 (विजेता)
आईपीएल 2023 (अब तक प्लेऑफ)